बड़ी खबर : भाजपा नेता कोयला कारोबारी ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट लिखकर ठहराया जिम्मेदार, जांच मे जुटी पुलिस

बड़ी खबर : भाजपा नेता कोयला कारोबारी ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड नोट लिखकर ठहराया जिम्मेदार, जांच मे जुटी पुलिस

बिलासपुर।  कोयला कारोबारी भाजपा नेता ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर वे काफी परेशान चल रही थे, जिसके बाद भाजपा नेता ने यह आत्मघाती कदम उठाए हैं।

_x000D_

_x000D_

अपनी ही गाड़ी में बैठे बैठे जहर का सेवन कर सुसाइड कर लिया जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन अपोलो हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परसदा निवासी नरेंद्र कौशिक ट्रांसपोर्टर है साथ में कोयले का भी काम करते हैं पैसे के लेनदेन को लेकर वे कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहे थे।

_x000D_

_x000D_

जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तब परिजनों ने उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया इलाज के दौरान स्थित गंभीर हो गई मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।  देर रात 11:00 बजे अपोलो हॉस्पिटल से सरकंडा थाने को मेमो मिला इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस उसकी भी छानबीन कर रही है, नरेंद्र कौशिक बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के करीबी माने जाते हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट