*भाजपा कांग्रेस से जुड़े शहर के कई नामी रसूखदार जुआरी पकड़ाए*

*भाजपा कांग्रेस से जुड़े शहर के कई नामी रसूखदार जुआरी पकड़ाए*

बिलासपुर। शहर के होटल हैवेंस पार्क में देर रात जुआ खेलते शहर के कई नामी रसूखदार कांग्रेस बीजेपी से जुड़े नेताओं के करीबी पकड़ाए। सिविल लाइन थाना की टीम ने देर रात दबिश देकर होटल हैवेल्स पार्क के कमरा नंबर 202 मे जुआ खेलते सभी जुआरियों को पकड़ा है।बता दे कि बीते दिनों ही आबकारी विभाग की टीम ने होटल हेवेंश पार्क में राजस्थान की शराब परोसने पर बार को सील कर दिया था। इसके दूसरे ही दिन होटल हेवेंश पार्क के रूम में जुआ खेलते कई रसूखदार को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देर रात तक उन्हें छुड़ाने के लिए कई भाजपा कांग्रेस के नेताओं के फोन थाने में आते रहे। जुआ में रेड के दौरान शहर का चर्चित ठेकेदार भी जुआ खेल रहा था जो मौका देखकर भाग निकला उस पर भी सिविल लाइन पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष पंजवानी द्वारा होटल के रूम को बर्थडे पार्टी के आर्डर के लिए बुक कराकर सभी को जुआ खिलवाया जा रहा था। इस कार्रवाई में होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर एवं सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट एवं 112-2 बीएनएस संगठित अपराध के तहत कार्यवाही की गई है। जुआडियो से नगदी रकम 2 लाख रूपये के साथ तास की पत्ती जप्त किया गया है।

_x000D_

पकड़े गए जुआरी

_x000D_

 01 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल निवासी ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर

_x000D_

 02 शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा

_x000D_

03 ऋषभ शर्मा पिता  पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर

_x000D_

04 सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर

_x000D_

05 मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर

_x000D_

 06 विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल  डोमेनोज के सामने सरकंडा 

_x000D_

07 शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर

_x000D_

08, अभिनव तिवारी पिता स्व कृष्ण कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी नेहरूनगर,

_x000D_

09 आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी उम्र 36 वर्ष होटल हैवेंस पार्क का ऑनर है। एवं

_x000D_

10, मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद 26 वर्ष  होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर शामिल है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट