बड़ी ख़बर:देवी देवताओं पर टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले प्रधान पाठक को रतनपुर पुलिस ने किया किया गिरफ्तार भेजा जेल,आज ही डीईओ ने किया था निलंबित

बड़ी ख़बर:देवी देवताओं पर  टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले प्रधान पाठक को रतनपुर पुलिस ने किया किया गिरफ्तार भेजा जेल,आज ही डीईओ ने किया था निलंबित

बिलासपुर। शासकीय स्कूल में धर्मांतरण की पाठ पढ़ाने वाले प्रधान पाठक को आज रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। रतनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम,कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं को पुजा पाठ न करने की शपथ दिलाई थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद आज ही जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया था इसके बाद कानूनी कार्रवाई के तहत 153 (क)294 (क) के तहत कार्रवाई की गई। रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह ने बताया कि इस कृत्य से सनातन धर्म अनुवायियों के भावनाओ को ठेस पहुंचा है। क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट