Breaking: भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज,सामरी सीट से है कांग्रेस विधायक

Breaking: भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज,सामरी सीट से है कांग्रेस विधायक

रायपुर/अंबिकापुर। सामरी सीट से कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया बीजेपी प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर एवं संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज चिंतामणि महाराज बीजेपी में शामिल हो गए।

_x000D_

_x000D_

विधायक चिंतामणी महाराज ने आज अंबिकापुर के माता राजमोहिनी भवन में आयोजित भाजपा के परिवर्तन रैली कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी,उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

_x000D_

_x000D_

मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।उधर बीते दिनों से ही चिंतामणि महाराज के बीजेपी में शामिल होने कि खबरें आ रही थी। प्रदेश के पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल से उनकी मुलाकात के बाद बीजेपी में शमिल होने की खबरे थी। बताया जा रहा था महराज की शर्त थी की उन्हे बीजेपी अंबिकापुर से अपना उम्मीदवार बनाएं। हालाकि तमाम राजनीतिक उठा पटक के बाद चिंतामणि महाराज आज बीजेपी में शामिल हो गए।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट