भाजपा सांसद रवि किशन ने बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी में किया रोड शो,

भाजपा सांसद रवि किशन ने बिल्हा विधानसभा के सिरगिट्टी में किया रोड शो,

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविकिशन  ने विधानसभा बिल्हा के सिरगिट्टी क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर उन्होंने  कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार के शराब, कोयला समेत तमाम घोटालों की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के इन घोटालों की बदनामी तो बॉलीवुड में भी पहुँच गई है। उन्होनें कहा कि हमें अब लंबे समय तक कहानियों की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार ने घपलों-घोटालों की ढेरों कहानियाँ हमारे पास पहुँच गई है। 'लबरा राजा' शीर्षक से बनी एक वेब सीरीज के कुछ अंशों का प्रदर्शन कर भाजपा सांसद ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ने इस पर सीरीज बनाई है जो छत्तीसगढ़ में काफी देखी जा रही है। श्री रविकिशन ने कहा कि अब हमारा स्पष्ट कहना है कि यह जो शुरुआती 5,000 करोड़ रुपए का महादेव एप घोटाला है जिसके जरिये छत्तीसगढ़ की जनता को लूटा गया है। यह स्पष्ट हो चुका है कि सत्ता के संरक्षण में महादेव एप ने जन्म लिया और फला-फूला है। भाजपा सांसद ने कहा, 'मैं बाबा की नगरी गोरखपुर से बाबा का स्पष्ट संदेश लेकर आया हूँ कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश के पैसा लूटने वालों के खिलाफ भाजपा का बुलडोजर चलेगा।'

_x000D_

_x000D_

भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पाँच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटकर बर्बाद कर दिया, नोच डाला। छत्तीसगढ़िया के भोलेपन के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ जिस ऊँचाई पर पहुँचा था, कांग्रेस की सरकार ने पाँच साल में उससे कहीं ज्यादा नीचे गिरा दिया। श्री रविकिशन ने भाजपा के घोषणा पत्र 'मोदी की गारंटी' की चर्चा करते हुए कहा कि इस गारंटी को लेकर हमने संकल्प लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही पहले कैबिनेट बैठक में 18 लाख घरों का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित करेंगे। यहां के मुख्यमंत्री ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना को आम गरीब लोगों तक इसलिए नहीं पहुंचने दिया क्योंकि उसमें प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा था यह वही मुख्यमंत्री है जो गांधी परिवार की वंदना में करोड़ों रुपए प्रदेश का फूंक चूका है। 2 साल के अंदर छत्तीसगढ़ के घर में नल से सीधे पीने पानी की उपलब्धता करवाएंगे। इसी तरह हम छत्तीसगढ़ में महतारी को नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रत्येक महिला को ₹1000 महीना मतलब साल का 12000 यानी 5 साल में ₹60000 सीधा उनके खाते में वित्तीय सहायता देंगे।  अगर घर में तीन महिला भी होंगी चार महिला भी होंगी तो प्रत्येक महिला को 1000 रुपया मोदी सरकार की गारंटी है। ₹500 में गरीब परिवोर की महिलाओं को सिलेंडर दिया जाएगा, भले उसकी कीमत चाहे जो हो।श्री रविकिशन ने दावा किया कि 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में चहुँओर कमल खिलेगा, भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

_x000D_

_x000D_

भाजपा प्रत्याशी धरमलाल  कौशिक ने नुक्क्ड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार के शासन काल में यदि सबसे ज्यादा संरक्षण मिला है तो वह अपराधियों और भ्रष्टाचारीयों को प्रतिदिन लूट, भ्रष्टाचार, हत्या, में वृद्धि बढ़ रही है। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले इन भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस सरकार के शासन काल में महिलाओं का घर से निकलना दुभर हो गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब विधायक जन प्रतिनिधि, सुरक्षाकर्मी, व्यापारी, नेता कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी किसी को नहीं छोड़ रहे हैं। अपराधी अब राह चलते चाकूबाजी और गोलीबारी कर लोगों पर हमला कर रहे हैं इससे स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में सरकार जैसी कोई संस्था रह ही नहीं गई है। सरकार के नाम पर एक ऐसा ढांचा खड़ा हुआ है जिसमें चेतना शक्ति और संवेदना नहीं है छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है और राज्य में गुंडाराज कायम हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह घटना पहली ऐसी घटना नहीं है इससे पहले भी सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी को सारे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था अब विधायक पर चाकू से हमला किया जा रहा है तो आम जनता के सुरक्षा की गारंटी कौन दे सकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई भी सुरक्षित नहीं है छत्तीसगढ़ में कानून राज नहीं बल्कि अपराधियों व माफियाओं का राज चल रहा है।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट