घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना है तो लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

The post घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना है तो लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पक्षियों का चहचहाना पसंद नहीं आता है। खूबसूरती पक्षियों को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है और उत्साह के भर जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में भी पक्षियों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, यदि आप भी … The post घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना है तो लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

घर में पॉजिटिविटी बढ़ाना है तो लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पक्षियों का चहचहाना पसंद नहीं आता है। खूबसूरती पक्षियों को देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है और उत्साह के भर जाता है। यही कारण है कि वास्तु शास्त्र में भी पक्षियों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं तो घर में कुछ शुभ पक्षियों की तस्वीर लगा सकते हैं। यहां जानें घर में किन पक्षियों की तस्वीर लगाना शुभ होता है और किन पक्षियों की फोटो लगाना अशुभ माना जाता है।

घर में न लगाएं इन पक्षियों की तस्वीर

घर में कभी भी गिद्ध, उल्लू, कौआ या चमगादड़ जैसे पक्षियों की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। इस पक्षियों को नकारात्मक माना जाता है। इन पक्षियों को देखने पर व्यक्ति के मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है।

गौरैया

घर में गौरैया की तस्वीर लगाना शुभ होता है। आस पास गौरैया की मौजदूगी होने पर सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है। इसकी तस्वीर घर में लगाने पर जीवन में खुशियां आती है। गौरैया की तस्वीर घर में पूर्व दिशा  में लगाना चाहिए।

कबूतर

कबूतर भी शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। घर में कबूतर की तस्वीर हमेशा पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यदि घर में सफेद कबूतर की फोटो लगाते हैं तो इसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में सफेद कबूतर की फोटो लगाने से परिवार में प्रेम व स्नेह बना रहता है।

नाचते मोर की फोटो

घर में नाचते हुए मोर की फोटो लगाना भी शुभ होता है। ऐसी तस्वीर हमेशा घर में उत्तर और दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा उत्साह व उमंग का माहौल बना रहता है।

नीलकंठ

नीलकंठ पक्षी की तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है। नीलकंठ की फोटो घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु में इस दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। ईशान कोण को वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बताया गया है। इसके अलावा घर में तोते की तस्वीर भी लगा सकते हैं।