Aaj Ka Rashifal 1 March 2024: कन्या-तुला किस राशि पर लक्ष्मी जी करेंगी धनवर्षा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 March 2024:मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

Aaj Ka Rashifal 1 March 2024: कन्या-तुला किस राशि पर लक्ष्मी जी करेंगी धनवर्षा, जानिए दैनिक राशिफल-उपाय

Aaj Ka Rashifal�1 March 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज कार्य में बिल्कुल लापरवाही न करें वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। कारोबार क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तनाव हो सकता है, तो वहीं नए व्यापार की योजना बनेगी। युवाओं के लिए भविष्य के बेहतर मौके बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए सतर्क रहें। वित्तीय रूप से दिन अच्छा है लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की अति आवश्यकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष में दीप जलाएँ।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ किसी टूर पर जाने का प्लान बनायेंगे। अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी नहीं चूकेंगे। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। अपनी तीखी और क्रोध पूर्ण वाणी पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इस वजह से आपकी मानहानि संभव है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आजआप आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के योग है। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा और संतान पक्ष अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी लेकिन छोटे-छोटे विवादों से दूर रहना होगा। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। बिजनेस में पैसों के लेन-देन संबंधी कामों को बहुत ही सावधानी से करें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आजआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कामयाबी के नए शिखर प्राप्त करेंगे। बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की चेष्टा करेंगे। अधिकारियों और पिता का सहयोग उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी, जो कि बहुत ही लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि मंदिर में दान दें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके कार्य के माध्यम से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी विदेश यात्रा के भी संकेत हैं। ये यात्रा काम के सिलसिले में या परिजनों के साथ भी हो सकती है। आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। कुछ नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज घर-परिवार में किसी भी तरह के मनमुटाव से बचना होगा। आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण मन मे प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक रूप से आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। आज कोई रूकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आएगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे। एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं। कार्य व्यवसाय को लेकर आज आपको मानसिक चिंता रह सकती है, लेकिन परेशान बिल्कुल ना हो क्योंकि व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है। आपके घर में कोई शुभ कार्य होने की संभावना बन रही है। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ आयेगा। नई नौकरी खोज रहे हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को प्रगति के लिए कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता और पूंजी के लिए सख्त दिखानी होगी‌। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार या मकान संबंधित अधूरे काम पूरे होने की संभावना बन रही है। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि मंदिर में दान दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन कई स्थितियों में आप नेतृत्वकारी भूमिका में हो सकते हैं। कारोबारियों को लेनदेन में सतर्कता रखनी होगी। विदेश से निवेश है तो कागजी दस्तावेज पूरे रखें। युवाओं को प्लानिंग के मुताबिक ही काम करना चाहिए। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आप घर पर किसी कार्यक्रम या उत्सव के आयोजन में शामिल होंगे। स्नेहीजनों के साथ सकारात्मक मुलाकात होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज का दिन सरकार की तरफ से लाभ होगा। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं, घर में खुशहाली आयेगी। आज के दिन लाभकारी यात्रा हो सकती है। उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज गरीबों को भोजन करावयें

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आजअपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। शिक्षा नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको नई खुशखबरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दूसरों की परेशानियों में उनकी सहायता करना आपको मानसिक सुकून देगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- शिवजी को जलाभिषेक करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरी में आज सहकर्मियों के मनमाने व्यवहार के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसके कारण आपका उनसे वाद विवाद भी हो सकता है। घर का वातावरण सुव्यवस्थित रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है। आप अपने जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।