*राज्य में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है केवल कमीशन का खेल चल रहा है,ईडी ने दो हजार करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर किया है अभी और इससे भी ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे- धरमलाल कौशिक*

*राज्य में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है केवल कमीशन का खेल चल रहा है,ईडी ने दो हजार करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर किया है अभी और इससे भी ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे- धरमलाल कौशिक*

बिलासपुर। राज्य में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है केवल कमीशन का खेल चल रहा है। ईडी ने 2000 करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार को उजागर किया है अभी और इससे भी बड़े भ्रष्टाचार के मामले उजागर होंगे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था वह जनता से एक छलावा साबित हुआ। जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस ने सत्ता हासिल किया किंतु किए गये वायदे से मुकर गये। यहॉ तक घोषणा पत्र को तैयार करने वाले वरिष्ठ नेता को भी दरकिनार कर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप कर दिया गया गोबर खरीदी, गौठानों में भी भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। प्रदेश में गौठानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस सरकार की सभी योजनाएं विफल हो गई है। प्रदेश में विकास के कार्य ठप पड़े है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुद्दों की कोई कमी नहीं है, जहॉ हाथ डालो भ्रष्टाचार ही उजागर हो रहा है। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक भाजपा संगठन द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशन में चलाया जायेगा। इस अभियान में प्रदेश स्तर से लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुॅचकर दस्तक देना है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाना है। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है अतः तन मन से सभी कार्यकर्ता जुट जाय। आपकी मेहनत से जो सफलता मिलेगी उसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

_x000D_

_x000D_


पूर्व केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरते हुए कहा कि आने वाला समय हम सबका है, जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। इसके लिए हम सभी संगठित होकर कार्य भी कर रहे है। आपकी मेहनत लगन एवं उत्साह से हम छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाने में सफल होंगे। आंधी, तूफान आ रहे है, सड़को में आम बिखरे पडे है बस हमें जरूरत है संगठित होकर इस बिखरे आमों को संग्रहण करने की। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार में पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहॉ विकास कार्यो के नाम पर स्थिति शुन्य है। जिस प्रकार इस सरकार में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है वैसा हमने न कभी देखा है और न सुना है। अब कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार खतरे के निशान से उपर बह रहा है और इनके भ्रष्टाचार की चर्चा पूरी दुनिया में होगी। उन्होंने संकेतों में कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में कोई बड़ी राजनीतिक घटना हो सकती है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 9 वर्षो के शासनकाल पूर्ण करने के अवसर पर 30 मई से 30 जून तक पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जाना है। इस अभियान में केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुॅचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अभियान में सभी राष्ट्रीय स्तर के नेता केन्द्र सरकार के मंत्री सहित सभी वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको घर-घर में दस्तक देना है कम से कम दस लाख घरों में अवश्य पहुॅचे। बूथ स्तर पर भी जानकारी सभी लोगों को दें। इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार जो उजागर हुआ है उन्हें भी जनता के समक्ष पहुॅचकर विस्तृत रूप से जानकारी दें।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि अभियान को सफल बनाने सभी एक जुट हो गये। प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि चार स्तर पर कार्यक्रम है जिसमें 7 मोर्चा के पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्तागण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान प्रभारी का मतलब यह नही कि यह जिम्मेदारी सिर्फ उन्हीं कि है शेष सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इस अभियान के स्थायी सदस्य है। उन्होने इस अभियान के अंतर्गत एक माह के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा की जानकारी सदस्यों को दी।

_x000D_

_x000D_


भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने इस बैठक में स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना देते हुए आयोजन के संबंध में जानकारी सदस्यों को दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सक्रियता पूर्वक अभियान में जुड़े रहने का आव्हान किया।

_x000D_

_x000D_


बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल व आभार घनश्याम कौशिक ने किया। बैठक में जिला संगठन सहप्रभारी इन्द्रजीत सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, विधानसभा प्रभारी पवन गर्ग, दुर्गा महेश्वर, संजीव पाण्डेय, प्रवीण कुमार दुबे, जीवन पाण्डेय, तिलकराम साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, राजेश सूर्यवंशी, एस.कुमार मनहर, मनोह सिंह राज, कृष्ण कुमार कौशिक, लखन पैकरा, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे, लोकेशधर दीवान, वेंकटलाल अग्रवाल, रामकिशोर देवांगन, अशोक कौशिक, राकेश चंद्राकर, घनश्याम रात्रे, सुमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, राजेन्द्र कुमार राठौर, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, तिरिथराम यादव, महराज सिंह नायक, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, बीआर महोबिया, संतोष कश्यप, दिलेन्द्र कौशिल, राजेश मिश्रा, प्रबीरसेन गुप्ता, दीपक सिंह, रीना नाग, संध्या सिंह, राजेन्द्र अग्रहरि, रामनारायण भारद्वाज, विजयधर दीवान, अमित तिवारी, डिम्पल सिंह, गायत्री साहू, संध्या चौधरी, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, पवन श्रीवास, राधेश्याम मिश्रा, रंजीत सिंह, धर्मेन्द्र कोशले, रामनाथ तिवारी, दिनेश कुमार पाण्डेय, सीनू राव, हरीश साहू, जित्तू साहू, संतोष तिवारी, रोहणी बैसवाड़े, बिसनलाल पटेल, प्रदीप कौशिक, चंद्रकांत द्विवेदी, यदुराम साहू घनश्याम दीक्षित, प्रदीप शुक्ला, लालजी यादव, अजय सिंह, किशोर मंजारे, मनीष कौशिक, मनहरण लाल यादव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट