सीएम भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, देश को विश्व भर में गौरव दिलाने वाले, महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन पर सभी देशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब आप जैसे कर्मयोगी को प्रणाम करते हैं। ईश्वर आपको दीर्घायु दे, सदैव स्वस्थ रहें, हम सब का मार्गदर्शन करते रहें। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जानिए डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह आजकल सार्वजनिक मंचों पर काफी कम दिखाई देते हैं लेकिन उनको हाल ही में संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान राज्यसभा में व्हील चेयर पर देखा गया था। जिसको लेकर लोगों ने उनके द्वारा निभाए गए दायित्व को काफी सराहा था। डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में बतौर प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे और वे तीन बेटियों के पिता हैं। वह 1991 में देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी। जानकारों की मानें तो डॉ मनमोहन ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। उन्होंने उस समय बजट पेश करते हुए वैश्विकरण, उदारीकरण और निजीकरण जैसी अहम घोषणाएं की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती और रफ्तार मिली और इन्हीं घोषणाओं के बदौलत ही देश में व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र में काफी तरक्की हुई। वहीं, मनमोहन सिंह वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने डॉ मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, देश को विश्व भर में गौरव दिलाने वाले, महान अर्थशास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन पर सभी देशवासियों की ओर से जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब आप जैसे कर्मयोगी को प्रणाम करते हैं। ईश्वर आपको दीर्घायु दे, सदैव स्वस्थ रहें, हम सब का मार्गदर्शन करते रहें।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जानिए

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह आजकल सार्वजनिक मंचों पर काफी कम दिखाई देते हैं लेकिन उनको हाल ही में संसद में पेश हुए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान राज्यसभा में व्हील चेयर पर देखा गया था। जिसको लेकर लोगों ने उनके द्वारा निभाए गए दायित्व को काफी सराहा था।

डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में बतौर प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत रहे और वे तीन बेटियों के पिता हैं। वह 1991 में देश के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी। जानकारों की मानें तो डॉ मनमोहन ने देश में हुए आर्थिक सुधारों में अहम रोल निभाया था। उन्होंने उस समय बजट पेश करते हुए वैश्विकरण, उदारीकरण और निजीकरण जैसी अहम घोषणाएं की जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती और रफ्तार मिली और इन्हीं घोषणाओं के बदौलत ही देश में व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र में काफी तरक्की हुई। वहीं, मनमोहन सिंह वर्तमान में भी राज्यसभा सांसद हैं।