*सरस्वती सायकल योजना बेटियो की शिक्षा के लिए शासन द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम -मीनू सुमंत यादव*

*सरस्वती सायकल योजना बेटियो की शिक्षा के लिए शासन द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम -मीनू सुमंत यादव*

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर।- ग्राम पंचायत खरगहना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के 55 छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। साथ ही राजीव गांधी मितान योजना के अंतर्गत कबड्डी खेल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनु सुमंत यादव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, अध्यक्षता तुलसी राम ओट्टी सरपंच ग्राम पंचायत खरगहना एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण सराफ, गोविन्द यादव, हेमंत यादव मंचासीन थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। राज्य गीत का गायन विद्यालय की छात्राओं ने किया। इस अवसर पर सभापति मीनु सुमंत यादव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए इस योजना को बहुत ही लाभकारी बताया और शासन की कल्याणकारी योजना निरूपित किया। उन्होंने इस योजना को बेटियों की शिक्षा लिए शासन के द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।
श्रीमती यादव ने सभी हितग्राही छात्राओं को बधाई देते हुए 55 छात्राओं को सायकल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शाला आने जाने के लिए सायकल के रूप में एक साधन के मिल जाने से कई छात्राओं को अब पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और वे उत्साह पूर्वक विद्यालय आएंगी। 
इस अवसर पर अभिषेक लोनिया, स्कूल के शिक्षक शिक्षिका छात्राये सहित पालकगण भी उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट