अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना
अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना_x000D_ _x000D_
रायपुर 7 दिसम्बर 2025/ अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।


