*प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना*
*प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना*
*नववर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना*
_x000D_ _x000D_रायपुर 1 जनवरी 2026/नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
_x000D_इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


