24 सितंबर को मंगल होंगे अस्त, इन तीन राशियों वालों की नौकरी पर होगा असर

The post 24 सितंबर को मंगल होंगे अस्त, इन तीन राशियों वालों की नौकरी पर होगा असर appeared first on Khabriram. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर राशि के जातकों पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह अभी कन्या राशि में विराजमान है और मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06.26 बजे कन्या राशि में ही अस्त होंगे। ऐसे में इन 3 राशि वालों को इसका फायदा हो … The post 24 सितंबर को मंगल होंगे अस्त, इन तीन राशियों वालों की नौकरी पर होगा असर appeared first on Khabriram.

24 सितंबर को मंगल होंगे अस्त, इन तीन राशियों वालों की नौकरी पर होगा असर

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर राशि के जातकों पर ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह अभी कन्या राशि में विराजमान है और मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06.26 बजे कन्या राशि में ही अस्त होंगे। ऐसे में इन 3 राशि वालों को इसका फायदा हो सकता है। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, कन्या राशि में मंगल अस्त होने से ऊर्जा और दृढ़ता की कमी हो सकती है। वहीं कुछ लोगों के लिए ये शुभ समय लेकर आ सकता है।

मेष राशि

ज्योतिष में मेष राशि का स्वामी मंगल को माना गया है। मेष राशि के छठे भाव में मंगल ग्रह अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना होगा। मंगल के अस्त होने से इस राशि के जातकों को जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। करियर के क्षेत्र में तरक्की हो सकती है और निवेश करते समय सावधानी बरतें।

वृष  राशि

वृषभ राशि के पांचवें भाव में मंगल देव अस्त हो रहे हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। करियर की लिहाज से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिरकार मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि में मंगल पहले भाव में अस्त हो रहे हैं। इन लोगों को सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगल का अस्त होना मुसीबत ला सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। निवेश में सावधानी बरतें।