एसपी पहुंची थाने के औचक निरीक्षण में,पुलिसिंग में कसावट लाने दिए निर्देश, पुलिसकर्मियो की सुनी समस्याएं

एसपी पहुंची थाने के औचक निरीक्षण में,पुलिसिंग में कसावट लाने दिए निर्देश, पुलिसकर्मियो की सुनी समस्याएं

_x000D_

बेमेतरा। एसपी भावना गुप्ता आज  औचक निरीक्षण में परपोड़ी थाने पहुंचीं। उन्होंने ईगल अभियान के तहत वारंटियों को पकड़ने,महिला अपराधों में निर्धारित समय अवधि में चालान प्रस्तुत करने, नागरिकों का सोशल मीडिया ग्रुप बना जानकारी हासिल करने, चुनाव की तैयारी करने के साथ ही पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के टिप्स देते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी।

_x000D_

_x000D_

बेमेतरा जिले की एसपी भावना गुप्ता आज थाना परपोड़ा के निरीक्षण में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसिंग में कसावट लाने हेतु निर्देश दिए। एसपी ने थाना के जब्त माल,मालखाना,बंदीगृह, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत,ड्यूटी रजिस्टर, मर्ग रजिस्टर का अवलोकन किया  एसपी ने थाना की साफ सफाई रखने, लंबित अपराधों का निकाल, मर्ग, गुम, शिकायतों व लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना में रिपोर्ट करने आने वालों से संयमित व्यवहार करने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

एसपी ने महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी और विवेचको व आरक्षको को संवेदनशील बनाने तथा समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479 257558 का प्रचार प्रसार करने व समाधान हेल्पलाइन में शिकायत प्राप्त होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए। एसपी ने प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, सीसीटीएनएस ऑपरेटर को नियमित एंट्री करने एवं एंट्री में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में अपराध दर्ज होने के 2 माह के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों के लिए एक अभियान चला कर यथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही गुम बालक बालिकाओं एवं इंसानों की तलाश के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं:–

_x000D_

आगामी चुनाव को देखते हुए एसपी ने लघु अधिनियम की कार्रवाई में तेजी  लाते हुए लंबित मामलों में कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। साथ ही  थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर पुलिस बल के रुकने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। एसपी भावना गुप्ता ने ड्यूटी के साथ पुलिस के जवानों को हमेशा तनाव से दूर रहने के टिप्स दिए एवं पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुन उनके निराकरण का भी आश्वाशन दिया

_x000D_

_x000D_

।