चकरभाठा एयरपोर्ट के पास एसएसटी की टीम ने पकड़ा 6 लाख 50हजार रूपए कैश, उधर रतनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 9.461किलो ग्राम चांदी और नगदी जप्त

चकरभाठा एयरपोर्ट के पास एसएसटी की टीम ने पकड़ा 6 लाख 50हजार रूपए कैश, उधर रतनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 9.461किलो ग्राम चांदी और नगदी जप्त

बिलासपुर। एसएसटी टिम की बड़ी कार्रवाई चेक पोस्ट पर ₹6 लख रुपए किए जप्त,आगामी विधानसभा चुनाव को मददेनजर चुनाव आयोग द्वारा चकरभाठा एयपोर्ट के पास तिराहा मे एस.एस.टी. टीम गठित किया गया है। एस.एस.टी.की टीम द्वारा लगातार वाहनो का चेकिंग किया जा रहा थी। इस क्रम में आज  चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकल मे सवार 02 व्यक्तियो को रोककर चेक करने पर 6 लाख 50000 हजार रुपये नगदी बरामद की गई है। एस.एस.टी टीम द्वारा थाना चकरभाठा को कार्यवाही के लिये सुपुर्द किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

_x000D_

रतनपुर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर 9.461किलो ग्राम चांदी और नगद रूपए किया बरामद 

_x000D_

रतनपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग पर देर शाम करीब 09.00 बजे से आने जाने वाली वाहनो का चेकिग किया जा रहा था।उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 04 जेड एच 0712 को रोककर चेकिग करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल, सिक्के, चांदी का बिस्कीट,व नगदी रकम बरामद किया गया। इस कार्यवाही में

_x000D_

_x000D_

 1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम, 2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम, 3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम, 4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम, 6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50ग्राम कुल 300 ग्राम,7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम,9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम,कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये। 2. नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये के संबंध में अनावेदक ओमकार साहू पितारमेश लाल साहू निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेस नही किया।उक्त चांदी के जेवर,सिक्के, बिस्कीट नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं ,थाना रतनपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

_x000D_

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट

_x000D_

_x000D_