*स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली में सैकड़ों युवा हुए शामिल* *एसएनजी महाविद्यालय से डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक निकली रैली*

*स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली में सैकड़ों युवा हुए शामिल*  *एसएनजी महाविद्यालय से डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक निकली रैली*

_x000D_

मुंगेली -मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला मुख्यालय स्थित एसएनजी महाविद्यालय में दिन बुधवार को  स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत  महाविद्यालय से डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई,।जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए साथ ही ‘‘स्वस्थ जनतत्र की पहचान, सभी करें मतदान, प्रजातंत्र से नाता है, हम सब मतदाता हैं’’ स्लोगन के साथ नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मताधिकार का प्रयोग करने जागरूक किया गया। बता दें कि रैली एसएनजी कालेज से पड़ाव चौक तक निर्धारित थी, लेकिन तेज बारिश के चलते रैली के मार्ग में बदलाव किया गया और यह रैली रिमझिम बारिश के बीच स्टेडियम से एसएनजी कॉलेज में समाप्त हुई।

_x000D_

_x000D_


          स्टेडियम में युवाओं का गोलाकार वृत्त बनाया गया। जिसके बाद कलेक्टर  राहुल देव ने सभी युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने एसएनजी महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में विधानसभा निर्वाचन होने वाला है। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान अवश्य करें, जिससे स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों को निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर स्वतंत्रतापूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नवीन मतदाताओं को फार्म 06 भी दिया तथा संबंधित बीएलओ के पास भरकर जमा करने कहा। कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम में दिव्यांग, सीनियर सिटीजन, थर्ड जेंडर तथा नवीन मतदाताओं को सम्मानित किया।
             पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही भारत के भविष्य हो, भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है, आप लोगों में बहुत से लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करोगे, आप जिस तरीके से सरकार को चुनोगे, वो आपका भविष्य बनाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को निर्वाचन हेतु प्रेरित करने की बात कही। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से निर्वाचन संबंधी सवाल पूछकर सही जवाब देने वाले युवाओं को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ तैयार रहें।     

_x000D_

_x000D_

  
                   उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण तिवारी ने बताया कि आज से 31 अगस्त तक बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर फार्म 06 भरवाकर नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। वहीं नाम विलोपित करने फार्म 07 तथा त्रुटि सुधार के लिए फार्म 08 भरा जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ‘‘चुनई चिरई’’ को शुभंकर बनाया गया है। कार्यक्रम के समापन में मुंगेली एसडीएम  आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

_x000D_

*रैली-वाकथान में इन महाविद्यालयों के युवा हुए शामिल
     रैली-वाकथान में एसएनजी कालेज, साईंस कालेज, सोनकर कालेज, लाईवलीहुड कालेज, सुखनंदन कालेज, कन्या महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से 18 वर्ष से अधिक के लगभग 150 विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  मेनका प्रधान सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी और महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।