शकरकंद को कंद के रूप में जाना जाता है।

शकरकंद को कंद के रूप में जाना जाता है।

शकरकंद को कंद के रूप में जाना जाता है।

राजिम:- शकरकंदी या शकरकंद जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर शकरकंद ठण्ड के मौसम में खाया जाता है। इसके खाने से शरीर में ऊर्जा और कई स्वस्थ लाभ होते है। शकरकंद में पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये रखें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

शकरकंद – शकरकंद को कंद के रूप में जाना जाता है। जिसको शकरिया, मीठा आलू या शकरकंदी के नाम से भी जाना जाता है। ज्यादातर शकरकंद सफेद, लाल, बैंगनी या गुलाबी रंग की होती है। जिनका स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा और खुशबूदार होता है। जिसको उबालकर या सब्जी बनाकर कर खाया जा सकता है। शकरकंद खाने के क्या फायदे होते है इनको नीचे जानेगे।
शकरकंद में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? – शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, मैगनीशियम, प्रोटीन, कैलोरी, फैट, फाइबर, विटामिन ए, बी, सी, डी, कैल्शियम, आयरन, थायमिन, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स. बीटी कैरोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते है। जिनका सेवन हमारे स्वस्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है।
शकरकंद खाने के फायदे – शकरकंद सर्दियों में खाया जाता है ये सभी जानते है। अगर शकरकंद को सही तरीके से नहीं खाया गया तो शकरकंद खाना फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा हो जायेंगे। शकरकंद को अधिक मात्रा में खाने से कब्ज या दस्त की परेशानी हो सकती है। यदि शकरकंद को रात में खाया जाये तो बजन बढ़ने का खतरा रहता है। अगर शकरकंद के फायदे लेने है तो उसको सही तरीके से खाना होगा। आइये जानते है भुना शकरकंद खाने के फायदे
शकरकंद इम्‍यून सिस्‍टम को करे बूस्ट :- शकरकंद इम्‍यून सिस्‍टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में पाए जाने वाले आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्‍स आदि इम्‍यून को मजबूत करने में सहायक हो सकते है। इसलिए सर्दी के मौसम में शकरकंद का सेवन जरूर करें।

शकरकंद हड्डियों के लिए फायदेमंद :- कैल्शियम व मैग्नीशियम हड्डियों के लिए बहुत जरुरी होता है जो शकरकंद में अच्छी मात्रा पाए जाते है। अगर आपको हड्डियां मजबूत करनी है तो शकरकंद का उपयोग कर सकते है।
शकरकंद पाचन तंत्र का रखें ख्याल :- शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र का रखें ख्याल रखने में सहायता करता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन पाचन एंजाइम से अपच की समस्या को दूर किया जा सकता है। शकरकंद का सेवन फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी पाचन को सुधारने में मदद कर सकता है।

शकरकंद वजन घटाने में करे मदद :- वर्तमान समय की लाइफ स्टाइल से वजन बढ़ने की समस्या आम बात हो गई है। वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ शकरकंद को उपयोग में लाया जा सकता है। शकरकंद में एंटी ऑबेसिटी गुण मौजूद होते जो वजन को नियंत्रित कर मोटापे को कम करने में सहायता कर सकते हैं।

शकरकंद रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये :-

शकरकंद में आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में एनर्जी लेवल की कमी को दूर करता है। आयरन की कमी से शरीर में एनर्जी के साथ खून की भी कमी हो जाती है जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। ठण्ड के मौसम में आयरन की कमी को दूर करने के लिए शकरकंद कर सकते है।

शकरकंद त्वचा के लिए फायदे :-शकरकंद सेहत के साथ त्वचा का भी ख्याल रखती है। शकरकंद में विटामिन सी प्रचूर मात्रा पाई जाती है जो स्किन में कोलाजिन का निर्माण करता है। जिससे त्वचा जल्‍दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसके आलावा शकरकंद में जेंथोफाइल्स  पाया जाता है जो सूरज की रोशनी से होने वाले स्किन डैमेज सुरक्षा दे सकता है।

शकरकंद गठिया में फायदेमंद :- शकरकंद गठिया के रोगियों के लिए लाभकृ हो सकती है क्योकि शकरकंदी में बीटा-कैरोटीन, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। जिनका गठिया के इलाज में बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके अलावा शकरकंदी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता होते है जो सूजन और दर्द में राहत देने में सहायता करते है।

शकरकंद से अस्थमा में राहत :- शकरकंद का सेवन अस्थमा में फायदा पहुंचा सकता है क्योकि शकरकंद में कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो अस्थमा से लड़ने में एंटीऑक्सीडेंट मदद कर सकता है। अस्थमा और श्वास सम्बन्धी परेशानियों में शकरकंद के फायदे लेने के लिए इसका सेवन करें।