सितंबर में 5 ग्रहों का गोचर, इन राशियों के घर बरसेगी दौलत

The post सितंबर में 5 ग्रहों का गोचर, इन राशियों के घर बरसेगी दौलत appeared first on Khabriram. अगस्त का महीना बीतने वाला है। नया माह सितंबर शुरू हो जाएगा। इस महीने 5 ग्रह अपनी राशि बदलने जा रह हैं। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह 4 सितंबर को वक्री होंगे। बुध ग्रह 16 सितंबर को वक्री हो जाएंगे। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, 24 सितंबर को मंगल ग्रह … The post सितंबर में 5 ग्रहों का गोचर, इन राशियों के घर बरसेगी दौलत appeared first on Khabriram.

सितंबर में 5 ग्रहों का गोचर, इन राशियों के घर बरसेगी दौलत

अगस्त का महीना बीतने वाला है। नया माह सितंबर शुरू हो जाएगा। इस महीने 5 ग्रह अपनी राशि बदलने जा रह हैं। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह 4 सितंबर को वक्री होंगे। बुध ग्रह 16 सितंबर को वक्री हो जाएंगे। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, 24 सितंबर को मंगल ग्रह कन्या राशि में अस्त हो जाएगा। इन ग्रहों के गोचर का असर 12 राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि 4 राशियां ऐसी हैं। जिनके लिए आने वाला महीना लाभदायक रहेगा। इन राशि के जातकों को धन और प्रसिद्धि मिलेगी।

मेष राशि

सितंबर का महीना मेष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। सभी काम बनने लगेंगे। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना है। आय का स्त्रोत बनेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नई नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है।

मिथुन राशि

सिंतबर का महीना मिथुन राशि  के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। इस माह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा भी मिलेगा। परिवार में चल रहे विवादों से राहत मिलेगी। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

सिंतबर का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मधुर व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छे से गुजरेगा। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना भाग्यशाली रहने वाला है। माता लक्ष्मी आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगी। जिससे आपके लिए इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।