Weekly Horoscope : इस सप्ताह किस राशि की राजनीति में बढ़ेगी पहुंच, किसका घटेगा आत्म-विश्वास, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Weekly Horoscope : इस सप्ताह किस राशि की राजनीति में बढ़ेगी पहुंच, किसका घटेगा आत्म-विश्वास, जानिए साप्ताहिक राशिफल

4 March�- 10 March 2024�Ka�Saptahik Rashifalहिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। किसी से उधार पैसा लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। व्यापारी वर्ग व्यापार को बढ़ाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएंगे। जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचे। विवादों से दूर ही रहें। ऑफिस के किसी काम से यात्रा के योग हैं। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस� सप्ताह�'ऊँ नमो नारायण' का जाप करना चाहिए।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। व्यवहारकुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। व्यापारी वर्ग इस बात को कतई न भूलें कि ग्राहक उनके कमाई का जरिया है इसलिए उनसे तीखे शब्दों का प्रयोग न करें। कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�हनुमान चालीसा का पाठ रोज करना चाहिए।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह कुछ लोग आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी। वाहन खरीदने के योग बन रहे है, लेकिन अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। अचानक से कोई काम बनने में व्यवधान पड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह ज्यादा दिन से रुके हुए घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के योग बन रहे हैं। झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। किसी काम में जीवनसाथी का सलाह लेना बेहतर साबित होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करेंगे तो सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल--�इस सप्ताह नौकरी में कोई ईनाम मिल सकता है। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। कुछ क्रिएटिव कार्य करने में अपना अधिक ध्यान दें। ऑफिशियल कार्यों में आलस्य न दिखाएं अन्यथा कार्य का भार अधिक बढ़ता जाएगा। बिजनेस के लिए सप्ताह अच्छा है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। आपकी मेहनत बढ़ती दिखाई देती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�ऊँ रामदूताय नम:' मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--�इस सप्ताह आय के नये स्रोत मिलेंगे। सोशल वर्कर्स लोगों की सहायता करेंगे। आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मन में किसी प्रकार का भार व किसी के प्रति द्वेष न रखें। सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह' ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' जाप करेंगे तो सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है सोचे गए मुनाफे कुछ हद तक प्राप्त होगें। जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक तरक्की होगी। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। धन लाभ हेतु किये गये प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�गणेशजी के सामने बैठकर 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। परिवार के लोगों में आपसी विवाद हो सकता है जिसकी आपको मध्यस्थता करनी पड़गी लेकिन एक बात ध्यान रखें की अन्य पक्ष की बातों को सुने बिना कोई फैसला न लें। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। मेडिकल से जुड़े कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए है।

साप्ताहिक उपाय:�इस सप्ताह�ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए

धनु� राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कोई दोस्त आपसे मदद मांगेगा, दोस्त की मदद करके आपको ख़ुशी महसुस होगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। आप अपने कार्यों की रूप रेखा तैयार करेंगे, जिसका आपको फायदा भी होगा। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�शिवलिंग के सामने बैठकर 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--�इस सप्ताह कार्यों में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश की योजना बन सकती है। अचानक सूझने वाली बात या अचानक मिलने वाला कोई व्यक्ति आपको फायदा दे जाएगा। सही योजना के तहत करियर में बदलाव लायेंगे। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। परिवार में अविवाहित लोगों के विवाह की बात होगी। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कार्यों के लिए ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए अत्यधिक क्रोध मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह�'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌'। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥ का जाप करना चाहिए।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--�इस सप्ताह कई दिनों से चली आ रही उलझन समाप्त हो जायेगी। घर हो या फिर ऑफिस सभी से वार्तालाप करते समय मधुर वाणी का प्रयोग करें, आपकी बात चुभ सकती है। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। वाहन का उपयोग सावधानी से करें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह�ऊँ हनुमते नम:' का जाप करना चाहिए।