अग्नि सुरक्षा सप्ताह: शहर में निकाली गई जागरुकता रैली

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: शहर में निकाली गई जागरुकता रैली

बिलासपुर।  जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आज शहर में अग्नि सुरक्षा जनजागरुकता रैली निकाली गई। रैली में नगर सेना, एसडीआरएफ और फायर विभाग के लगभग 200 जवान शामिल हुए। इसमें शामिल एक दर्जन दमकल वाहन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। । मुंगेली नाका चौक पर नगरसेना एसडीआरएफ के डीआईजी एसके ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को भ्रमण के लिए रवाना किया।

_x000D_

_x000D_

 रैली का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी दीपांकुर नाथ ने किया।  रैली बिलासपुर की मुख्य चौक चौराहे यथा मुंगेली नाका,नेहरू चौक,देवकी नंदन चौक, गोल बाजार,तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, मगर पारा, इंदु चौक,राजीव गांधी चौक,महाराणा प्रताप चौक,रिंग रोड, मंगला चौक से मुंगेली नाका चौक पर  संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न अवसरों पर अग्नि दुर्घटना में बचाव का कार्य करते हुए शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई।  रैली के जरिए  बिलासपुर की जनता को अग्नि से सावधान रहने, अग्नि से बचाव एवं अग्नि दुर्घटना में क्या करें एवं क्या नहीं करें के सम्बंध में जानकारी से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें तथा एसडीआरएफ मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार 14 अप्रेल से 20 अप्रेल 2024 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी  नाथ ने बताया कि आज से 78 वर्ष पूर्व 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के  विक्टोरिया डॉकयार्ड पर एक आयुध से भरे पानी जहाज में अग्निदुर्घटना हुई थी। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी जिसमें लगभग  66 अग्निशमन के कर्मचारी भी शामिल थे। तब से प्रतिवर्ष अग्नि दुर्घटना में शहीदों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि देने एवं आम जनता को अग्निदुर्घटना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह में अग्निशमन विभाग द्वारा रैली, बैनर, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, मॉकड्रिल आदि माध्यम से प्रचार प्रसार कर आम जनता को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जाता है। इस दौरान विविध कार्यक्रम भी होंगे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट