नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में विभिन्न स्थानों पर किया रावण दहन*

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में विभिन्न स्थानों पर किया रावण दहन*

बिलासपुर। विजयदशमी के पावन अवसर पर नगर विधायक  अमर अग्रवाल ने शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित सार्वजनिक दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रेलवे नार्थ इंस्टिट्यूट, पुलिस ग्राउंड, लाल बहादुर शास्त्री मैदान, पुरानाबसस्टैंड, नूतन चौक और चांटीडीह सहित शहर के कई स्थानों पर आधा दर्जन से अधिक समितियों द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

_x000D_

_x000D_

इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनसमूह की उत्साहजनक भागीदारी रही और विधायक  अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, "विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, और हमें इस त्योहार से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में सद्गुणों को आत्मसात करना चाहिए।"

_x000D_

_x000D_

विधायक अग्रवाल ने सभी आयोजक समितियों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने और समाज में एकता और समरसता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट