बिलासपुर रेंज के नए आईजी अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया स्वागत

बिलासपुर रेंज के नए आईजी अजय यादव ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया स्वागत

_x000D_

 बिलासपुर। आज बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया। आईपीएस अजय यादव भारतीय पुलिस सेवा के 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं।आपको बता दें अजय यादव पुर्व में बिलासपुर एसपी भी रहे हैं।अभी वे रायपुर रेंज में आईजी,आईजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ थे जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें बिलासपुर रेंज आईजी बनाया है।अजय यादव 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

_x000D_

_x000D_


आज पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक डी.रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट