अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर में हो उत्सव का माहौल -अमर

अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर में हो उत्सव का माहौल -अमर

बिलासपुर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को पूरे बिलासपुर नगर में ऐतिहासिक उत्सव मनाए जाने की योजना को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई जिसमे पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल संघ के विभाग प्रचारक गणेश साहू, नगर संघचालक प्रदीप शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत कोषाध्यक्ष पूर्व महापौर किशोर राय गुलशन ऋषि शामिल हुए।

_x000D_

_x000D_

पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यह क्षण हम सब के लिए ऐतिहासिक होगा पिछले साढ़े पांच सौ वर्ष के लम्बे संघर्ष के बाद अंततः  अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण होने जा रही है वर्षो वर्षो की प्रतीक्षा और पीढ़ियों तक चली संघर्ष की परिणीति स्वरूप श्री रामलाला अब अपने धाम में विराजने जा रहे हैं  ऐसे समय में हम सब का दायित्व बनता है

_x000D_

_x000D_

कि हम इस क्षण को उत्सव में बदल दें घर घर दिवाली हो जगह जगह संकीर्तन हो हम वह सौभाग्यशाली पीढ़ी है जो श्रीराम मंदिर को पुनः प्रतिस्थापित होते हुए देखेंगे ऐसे में हमे अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है उत्सव वाले दिन हम सब मिल कर अपने ही नगर को अपने गली मोहल्ले को अयोध्या बनाने की  इस कृतज्ञ भावना से जुट जाएं पूरे 22 जनवरी को जब पूरे देश में उत्सव का वातावरण होगा ऐसे में हमारा बिलासपुर भी अछूता न रहे ऐसी संकल्प के साथ  हम सभी अपने गली मोहल्ले के स्थापित मंदिरों में अपने अपने स्तर पर महोसवों का आयोजन करे अभी से मंदिरों की लिपाई पुताई साज सज्जा की योजना बना लें प्रत्येक व्यक्ति हर घर को उत्सव का न्यौता भेजें मंदिर परिसरो में धार्मिक आयोजनो के माध्यम से समूचे नगर को राममय बना देने का संकल्प के साथ अपनी आस्था को प्रभु के चरणों में समर्पित करना है आज हम यहां से ठान कर निकलें की बिलासपुर नगरी में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गली गली द्वार द्वार में ऐसा दिव्य महोत्सव का आयोजन करेंगे जिसकी सराहना पूरे देश भर में होगी इस अवसर पर बिलासपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट