*कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से डंप किए गए 120 ट्रैक्टर रेत जब्त*

*कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से डंप किए गए 120 ट्रैक्टर रेत जब्त*

बिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध रूप से रेत के भंडारण पर कार्रवाई की गई है। तखतपुर एसडीएम के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा तहसील तखतपुर के अंतर्गत ग्राम मोढ़े में किए गए अवैध रेत भंडारण में छापामार कार्रवाई की गई।

_x000D_

इस कार्रवाई में प्रमोद कुमार निर्मलकर द्वारा 120 ट्रैक्टर अवैध रेत को अलग-अलग जगह पर भंडारण किया गया था। मौके पर अवैध रेत को जप्त कर उपसरपंच को सुपुर्द किया गया एवं अनावेदक को नोटिस जारी किया गया।

_x000D_

आज की इस कार्यवाही में तखतपुर  तहसीलदार पंकज सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज,हल्का पटवारी  सरपंच एवं कोटवार उपस्थित रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट