चुनाव सामग्री लेकर मतदान दल रवाना, कलेक्टर अवनीश शरण ने दिखाई हरी झंडी, 7 में को सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा मतदान

चुनाव सामग्री लेकर मतदान दल रवाना, कलेक्टर अवनीश शरण ने दिखाई हरी झंडी, 7 में को सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा मतदान

बिलासपुर/ जिले में  7 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन के लिए आज कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री का वितरण सुबह 07 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण ने आज सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतदान दलों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकार रवाना करते हुए दलों को अपनी शुभकामनाएं दी है

_x000D_

_x000D_

। उन्होंने मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक  अभय ए महाजन, एसपी  राजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार और  उप जिला निर्वाचन अधिकारी  शिव कुमार बनर्जी भी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_

      जिले के 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण के लिए 76 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के लिए 300 अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है।

_x000D_

_x000D_

प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।

_x000D_

https://youtu.be/ypkQZYGnR2o?si=5G1gswqweGKJ45TOदेखिए विडियो 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट