कलेक्टर ने वरिष्ठजनों को दिलाई मतदाता शपथ

कलेक्टर ने वरिष्ठजनों को दिलाई मतदाता शपथ


बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शासकीय देवकीनंदन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में  मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों से साल के अंत में होने वाले विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने इस दौरान सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियों के तहत स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत भी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_