कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, धान खरीदी को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश, 3दिसंबर को होने वाले मतगणना की तैयारी को लेकर भी की समीक्षा
बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गये धान को बारिश से बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था धान खरीदी केंद्रों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की।
_x000D_
_x000D_
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और धान खरीदी, पंजीयन में त्रुटि सुधार व बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना पहले की जाएगी। पूरी सावधानी और मुस्तैदी से मतगणना के कार्य को अधिकारी-कर्मचारी अंजाम दें। मतगणना परिणाम को लाईव एलईडी टीव्ही के माध्यम से परिसर में देखा जा सकता है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों की पुताई गोबर पेंट से कराना सुनिश्चित करें। आबकारी विभाग से जुड़ी खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने शराब दुकानों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रतनपुर और मस्तुरी में एनआरसी शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिड डे मील, संकुल केंद्रों का निरीक्षण और बीआरसी, सीआरसी को समय-समय पर विजिट करने के लिए निर्देश देने कहा और विभागीय समन्वय से लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान जल्द करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट


