कलेक्टर ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

बिलासपुर/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया। प्रत्येक तीन महीने में गोडाउन का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुक्रम में यह निरीक्षण किया गया।

_x000D_

_x000D_

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट के समुचित रखरखाव नियमित रूप से करते रहने के निर्देश दिए। मतदाताओं को ईवीएम के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण की कुछ ईवीएम मशीनें एसडीएम कार्यालय और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजी जा रही है। कलेक्टर ने उनका भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित थें।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट