कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, चिकत्सा सुविधा और बेहतर करने दिए निर्देश
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज पंडरी स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के समस्त विभागों की सुविधाएं, मरीजों की देखभाल, और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल को स्वच्छ, और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों से सद्व्यवहार करने और यथासंभव सहयोग करने कहा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप और सिविल सर्जन मौजूद थे ।
_x000D_
_x000D_
कलेक्टर डॉ सिंह ने कैजुअल्टी वार्ड का निरीक्षण किया जहां पर अस्पताल के मरीज नवीन गोस्वामी से उन्होंने मिलकर उनका हाल-चाल जाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने सीटी स्कैन रूम का निरीक्षण किया और सीटी स्कैन रूम की सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में उपलब्ध सीटी स्कैन की सुविधा का प्रचार-प्रसार करने कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। साथ ही यह सुविधा मरीजों के लिए न्यूनतम कीमत में उपलब्ध कराने निर्देश दिए।
_x000D_उन्होंने अस्पताल में हर दिन हो रहे टेस्ट के बारे में जाना, हमर लैब में डॉक्टरों ने बताया कि लैब में टेस्ट पूर्ण रूप से निःशुल्क हो रहे हैं। इस लैब के चिकित्स तथा कर्मचरियों के कार्य को उन्होने सराहा। इसके बाद उन्होंने कोविड केयर यूनिट्स का निरीक्षण किया और पोर्टेबल कॉविड केयर यूनिट्स की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, साथ ही उनके परिजनों के लिए खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर व्यवस्थित करने को कहा।
_x000D_उन्होंने कहा की सभी डॉक्टर्स संवेदनशीलता के साथ काम करें। जिससे लोगों के बीच अच्छा संदेश जाएगा इससे अस्पताल की गरिमा बढ़ेगी। इमरजेंसी केस आने पर चिकित्सक अपने ड्यूटी के बाद भी अतिरिक्त समय लेकर अवश्य ईलाज करें। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


