कलेक्टर ने जन दर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, वर्मी खाद का बकाया भुगतान शीघ्र पूरा करने दीए निर्देश

कलेक्टर ने जन दर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, वर्मी खाद का बकाया भुगतान शीघ्र पूरा करने दीए निर्देश

_x000D_

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव झा ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मंथन सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में लगभग तीन घण्टे तक बड़ी इत्मीनान के साथ तकलीफों को सुनकर समस्याओं का निदान किया। कलेक्टर ने कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजी में लेते हुए निराकरण के लिए अफसरों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों और किसानों से चर्चा कर उनके फसलों की ताजा हालात, कीट प्रकोप एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी भी ली।

_x000D_

_x000D_


कलेक्टर ने मस्तुरी विकासखण्ड के जुहली गोठान में कार्यरत दुर्गा महिला समूहों के विभिन्न विभागों पर बकाया राशि के जल्द भुगतान के निर्देश कृषि विभाग को दिए। लगभग साढ़े 5 क्विंटल वर्मी खाद का बकाया का भुगतान साल भर से नहीं हो सका है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा बाई के नेतृत्व में महिलाओं ने जनदर्शन में आज कलेक्टर से मिलकर राशि दिलाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने कृषि विभाग के उप संचालक के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खैरा डंगनिया की दिव्यांग दम्पत्ति राधेश्याम सूर्यवंशी ने आजीविका के लिए कपड़े की दुकान खोलने के लिए लोन की मांग की। कलेक्टर ने उनका आवेदन लीड बैंक मैनेजर को सौंपते हुए बैंक से लोन दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम डिन्डोल के ग्रामीणों ने तीन साल से अधूरे पड़े मुक्तिधाम को जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को इसकी जांच कर जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति द्वारा नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर रंजना रजक ने मातृत्व अवकाश अवधि का वेतन प्रदान करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिए।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कलेक्टर को बताया कि 1 मई से वह मातृत्व अवकाश पर हैं। लेकिन तनख्वाह नहीं दी जा रही है। कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई कर महिला को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
 मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम खोन्घरा प्राथमिक स्कूल एक शिक्षकीय है। ग्रामवासियों ने बेहतर शिक्षण के लिए एक और शिक्षक की मांग की है। कलेक्टर ने डीईओ को परीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था करने को कहा है। बिल्हा ब्लॉक के उच्चभठ्ठी पंचायत के आश्रित ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निपनिया को अलग पंचायत बनाने की मांग की। कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करने एसडीएम को निर्देशित किया है। मस्तूरी तहसील के ग्राम पथरटाल के किसान साथू सिंह को रोड निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिला है।

_x000D_

_x000D_

लगभग 14 डिसमिल उनकी निजी भूमि जोंधरा रोड से इटवा मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। कलेक्टर ने एसडीएम मस्तुरी को आवश्यक कार्रवाई कर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करने को कहा है। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर आवास निर्माण के लिए कलेक्टर को आवेदन किए।

_x000D_


ब्यूरो रिपोर्ट