शहर में रोज हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान, कलेक्टर ने बिजली विभाग के अफसरों को किया तलब, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, कहा फोन अटेंड कर सुने लोगों की समस्याएं, होगी सख्त कार्रवाई

शहर में रोज हो रही बिजली कटौती से आम जनता परेशान, कलेक्टर ने बिजली विभाग के अफसरों को किया तलब, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, कहा फोन अटेंड कर सुने लोगों की समस्याएं, होगी सख्त कार्रवाई
फाइल फोटो

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

_x000D_

 आपको बता दे भीषण गर्मी के बीच बिजली बंद की आंख मिचौली लगातार जारी है जिससे आम शहरवासी बहुत परेशान है। शहर के हर वार्ड में बिजली की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने बिजली विभाग के आफिसरो को तलब किया बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान के लिए उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। विद्युत विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे सतत् संपर्क में रहने निर्देशित किया गया अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट