कलेक्टर ने शहर में आयोजित समस्या निवारण शिविरों का किया निरीक्षण
बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे जन समस्या निवारण शिविरों को अच्छा जन प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित निदान करा रहे हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने आज 27 खोली, जरहाभांठा एवं टिकरापारा में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ये शिविर नगर के भिन्न -भिन्न वार्डों में 10 अगस्त तक लगेंगी।
_x000D_
कलेक्टर शरण ने शिविरों में पहुंच रही समस्याओं की प्रकृति एवं उनके निदान के तौर -तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने समस्या लेकर पहुंचे कुछ लोगों से चर्चा भी की। एक एक अधिकारियों के टेबल पर पहुंचकर समस्याओं के निदान प्रक्रिया समझी। उन्होंने इन सभी आवेदनों का पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए ताकि फालो-अप किया जा सके। ज्यादातर लोग राशन कार्ड को लेकर आवेदन देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यथासंभव आवेदन का मौके पर ही समाधान किया जाये। बड़ी उम्मीद के साथ लोग शिविरों में पहुंचते हैं। यदि कोई आवेदन नियम कायदों में फिट नहीं बैठता तो विनम्रता पूर्वक मार्गदर्शन दें। शिविरों में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नामांतरण,सम्पति कर, लाईट,राजस्व प्रकरण, आवास, सड़क एवं नाली निर्माण, भवन निर्माण अनुमति, कचरा कलेक्शन आदि से संबंधित समस्याओं के आवेदन लिये जा रहे हैं।
_x000D_
मछली- मटन मार्केट का किया निरीक्षण -
कलेक्टर अवनीश शरण ने तोरवा स्थित मछली एवं मटन मार्केट का भी निरींक्षण किया। विक्रेताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने परिसर की रोज साफ-सफाई करने और गेट में लाईट लगाने के निर्देश दिए। परिसर में स्थित टॉयलेट की सफाई कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। थोक मछली बाजार के लिए बने दुकानों को भी देखा। आवश्यक मरम्मत कर शनिचरी बाजार में संचालित थोक मछली बाजार को भी यहां स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो रिपोर्ट


