*बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का अयोजन,50से अधिक पत्रकार और परिजनों ने कराया इलाज

*बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का अयोजन,50से अधिक पत्रकार और परिजनों ने कराया इलाज

_x000D_


बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव इरशाद अली के प्रयास से क्लब के तमाम सदस्य एवं उनके परिजनों के लिए शनिवार को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर चर्म एवं हेयर रोग विशेषज्ञ डॉ मंजीत गुप्ता ने क्लब में आकर अपनी सेवाएं दी। सुबह 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक पत्रकार साथी और उनके परिजनों का पंजीयन कराया गया। इसके बाद 12:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आए हुए मरीजों की यहां जांच और उनका इलाज किया गया। इस दौरान लगभग 43 से अधिक पत्रकार और उनका परिवार इलाज कराया और मुफ्त में दवाएं प्राप्त की।

_x000D_

_x000D_

इसके साथ ही कई पत्रकार और उनके परिवार के लोगों ने शरीर के विभिन्न चर्म और बाल से संबंधित बीमारी को लेकर उनसे परामर्श भी प्राप्त किया।अपोलो अस्पताल के डॉक्टर और चर्म एवं हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ मंजीत गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि मौसम और खानपान की वजह से कई लोगों में चर्म रोग की शिकायतें आती हैं। बालों का झड़ना और गंजेपन के भी लोग शिकार होते हैं। सावधानी और सतर्कता के साथ साथ समय पर इलाज लेने से समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है की पत्रकार साथियों ने अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

_x000D_

_x000D_

समय-समय पर इस तरह के शिविर की उन्होंने जरूरत बताई। प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने कहा की वर्तमान समय में पत्रकारों की भागदौड़ और अनियमित दिनचर्या की वजह से इस तरह की समस्याएं उनके शरीर में आती हैं जिसके लिए समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाकर उनकी और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की जानी चाहिए जिसके लिए उन्होंने ये प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह के पत्रकार हित में निर्णय लेकर काम किए जाते रहेंगे। आए हुए मरीज पत्रकारों ने भी चर्म रोग एवं बाल रोग शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा इस तरह के चिकित्सा शिविर से उन्हें भी काम के दौरान स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल जाता है।इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई,उपाध्यक्ष विनीत चौहान, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, सह सचिव भूपेश ओझा, कार्यकारिणी सदस्य रितु साहू के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिजन यहां मौजूद रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट