शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन,एक ही दिन में 172 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, कलेक्टर शरण ने कहा शिक्षकों पर देश का भविष्य

शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन,एक ही दिन में 172 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, कलेक्टर शरण ने कहा शिक्षकों पर देश का भविष्य

बिलासपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी  बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बढ़चढकर शिविर में भाग लिया एक ही दिन में 172 यूनिट  रक्त संग्रहित किया गया।  इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने शिक्षकों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।

_x000D_

_x000D_

          कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  प्रार्थना सभा भवन में किया गया ।  शिविर में  शिक्षकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया और लोगो को रक्तदान कर  अमूल्य जीवन बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री  अवनीश शरण ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश का भविष्य है वे भावी पीढ़ी के निर्माता हैं। शिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल हों ,उन्हें अच्छा इंसान बनाएं।

_x000D_

_x000D_

बच्चों को कैरियर काउंसलिंग के साथ ही मेंटल काउंसलिंग भी दें ताकि बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने जीवन के सभी क्षेत्र में संतुलन बना सकें। कलेक्टर  अवनीश शरण ने अपने उद्बोधन में अपने स्कूल और कोचिंग के दिनों को याद किया, उन्होंने कहा कि वे अपने गुरुओं  के प्रति कृतज्ञ हैं जिनके योगदान से आज वे यहां हैं। सभी के जीवन में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

_x000D_

_x000D_


         शिविर में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, रेड क्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. एम ए जीवानी,  रेड क्रॉस के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य  अनिल तिवारी, एनएस गौतम, वी एल गौतम, अर्चना पांडे मौजूद रहे जिनकी भूमिका कार्यक्रम के। आयोजन में महत्वपूर्ण रही। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम समन्वय  डॉ. अखिलेश तिवारी शिक्षक  वासुदेव पांडे ,प्रमोद शुक्ला, श्री देवी चंद्राकर  के साथ बड़ी संख्या में  शिक्षकगण,एनएसएस ,स्काउट व एनसीसी के  स्वयं सेवक इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट