टीएल बैठक: कलेक्टर ने कहा सड़क मरम्मत के कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द करें पूरा, मनरेगा में बेहतर काम करने पर अधिकारियों को किया सम्मानित*

टीएल बैठक: कलेक्टर ने कहा सड़क मरम्मत के कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द करें पूरा, मनरेगा में बेहतर काम करने पर अधिकारियों को किया सम्मानित*

बिलासपुर। कलेक्टर  अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर काम करने पर सभी एसडीएम को सम्मानित किया। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत अधिकारी-कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। कलेक्टर ने सड़क मरम्मत के कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत  आरपी चौहान, सहायक कलेक्टर  तन्मय खन्ना, एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी,  शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_

    कलेक्टर ने जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कहा कि बारिश खत्म हो चुकी है अब सड़क मरम्मत का काम तेजी से करते हुए इन्हें जल्द पूरा करें। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी विस्तार से कार्ययोजना बनाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए भी जिम्मेदारी तय करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने लंबित एक-एक प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी प्राथमिकता से करने कहा। कलेक्टर ने कहा की लखपति दीदियों द्वारा कई प्रकार की सामग्रियों का उत्पादन किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों, स्कूल एवं हॉस्टलों में उपयोग के लिए जरूरत की चीजे इन्हीं दीदियों से खरीदना सुनिश्चित करें। 
         कलेक्टर ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु कल्याण समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट