आंगनबाड़ी के बच्चे बने डॉक्टर कलेक्टर की स्वास्थ्य जांच की,आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान,आंगनबाड़ी केंद्र में बनेंगे जाति व अन्य प्रमाण पत्र,कलेक्टर ने शहर के दो आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

_x000D_

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज शहर के तारबहार और लिंगियाडीह स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टर का रोल निभा रहे नन्हे मुन्ने बच्चों से अपना जांच करवाया ।आंगनबाड़ी केंद्र में परोसे जा रहे भोजन, पढ़ाई लिखाई व उपलब्ध मनोरंजन के साधनों का जायजा लिया ।

_x000D_

_x000D_

बच्चों से  स्नेहपूर्वक बातचीत की। केंद्र में अपने समक्ष आयुष्मान कार्ड बनवाकर हितग्राही को कार्ड वितरित किया । दोनों केंद्रों में 25 - 30 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके थे। कलेक्टर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आंगनबाड़ी के सभी बच्चों का सिकल सेल जांच कराया जाएगा ।इसके अलावा केंद्र पर ही बच्चों के जाति, आय, निवास और जन्म प्रमाण पत्र बना कर दिए जाएंगे।

_x000D_

_x000D_

इसके लिए विस्तृत कार्य योजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र पर ही आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना  पर कलेक्टर ने खुशी जाहिर की और अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किए जाने की घोषणा की।  जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट