*कलेक्टर की सख़्ती के बाद जागा खनीज अमला,अवैध खनिज परिवहन पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, हाइवा और ट्रैक्टर जप्त*

*कलेक्टर की सख़्ती के बाद जागा खनीज अमला,अवैध खनिज परिवहन पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, हाइवा और  ट्रैक्टर जप्त*

 बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज लगातार दूसरे दिन भी सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ग्राम  लोधीपारा,कोनी,सेंदरी,कछार, लोफ़दी,मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, नीरतू, घुटकू , सरकंडा, दर्री, सिरगिट्टी क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई।

_x000D_

_x000D_

जांच  में 2 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर व गिट्टी तथा 04 ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना कोनी एवं सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है।

_x000D_

_x000D_

वैध अभिवहन पास रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 6 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है एवं आगे शास्ति की कार्यवाही की जा रही है। खनि अमला द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट