*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, धान खरीदी, जाति निवास, सड़क, बिजली को लेकर लोगों ने की शिकायत,कई अधिकारियों को कलेक्टर अवनीश शरण ने तत्काल किया वॉट्स एप निराकरण दिए निर्देश*

*जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, धान खरीदी, जाति निवास, सड़क, बिजली को लेकर लोगों ने की शिकायत,कई अधिकारियों को कलेक्टर अवनीश शरण ने तत्काल किया वॉट्स एप निराकरण दिए निर्देश*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर से आज लगभग 150 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम निपनिया के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत उच्चभट्ठी के आश्रित ग्राम निपनिया को अलग से ग्राम पंचायत बनाने की मांग केा लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। उन्होंने बताया कि उनके ग्राम वासियों की संख्या 1500 है। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चकरभाठा निवासी  अजय पाल ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने जमाबंदी में जाति दुरूस्त कराने आवेदन सौंपा। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे। ग्राम खोंधरा के आदिवासियों ने धान खरीदी केन्द्र सीपत के प्रबंधक अमित कुमार वर्मा द्वारा हमाली की राशि भुगतान नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन आवश्यक कार्रवाई केे लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थान को भेजा।

_x000D_

_x000D_


   ग्राम पंचायत परसापानी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए सामग्रियों का परिवहन हेतु सड़क सही नहीं होने के वजह से आ रही पेशानियों के संबंध में कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। कलेक्टर ने आवेदन जिला पंचायत सीईओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम लालपुर निवासी  रामधार यादव ने शासकीय हैण्डपंप से रूपेश यादव द्वारा निजी पाईप निकालने के संबंध में शिकायत की।  कलेक्टर ने इस मामले को पीएचई विभाग को सौंपा। नगर पंचायत बोदरी के लोगों ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम बिल्हा को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट