जिले के 6विधानसभा सीट पर 134 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए,18 उम्मीदवारों के नामांकन फार्म रिजेक्ट, 2नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया

जिले के 6विधानसभा सीट पर 134 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए,18 उम्मीदवारों के नामांकन फार्म रिजेक्ट, 2नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया

बिलासपुर। मंगलवार को आज नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। आज जहा नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई इस दौरान सभी दावेदारों के अभ्यर्थी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। बिलासपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए रिटर्निंग

_x000D_

_x000D_

ऑफिसर ने नामांकन पत्रों की जांच की रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रपत्रों के वैध और रद्द प्रपत्रों की जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 6 विधानसभा सीटों से कुल 134 नामांकन प्राप्त हुए थे जिनमें 18 नामांकन विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए हैं।जिले के 6विधानसभा सीट पर 116 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 2 नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट