*जनदर्शन: जमीन पर बेजा कब्जा, सीमांकन, मिडिल स्कूल की मांग सहित आम लोगों ने जनदर्शन में दिए आवेदन, कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश*

*जनदर्शन: जमीन पर बेजा कब्जा, सीमांकन, मिडिल स्कूल की मांग सहित आम लोगों ने जनदर्शन में दिए आवेदन, कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश*

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग महिलाएं एवं किसान अपनी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का फोटो खींचकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं ही वाट्सएप कर जल्द निराकरण करने कहा।

_x000D_

_x000D_

आज साप्ताहिक जनदर्शन में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरीनवागांव के ग्रामीणों ने मीडिल स्कूल शुरू करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि गांव की जनसंख्या लगभग 4 हजार है। यहां तीन प्राथमिक शाला है। खजुरीनवागांव एवं बिनौरी में मीडिल स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को काठाकोनी या देवरीखुर्द तक स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने निस्तारी तालाब से बेजा कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बंधियापारा के ही एक व्यक्ति ने बलपूर्वक तालाब के उत्तर दिशा में बेजा कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने इस मामले की जांच एसडीएम तखतपुर को करने के निर्देश दिए हैं।

_x000D_

_x000D_

ग्राम भरारी निवासी सुशीला बाई ने अपनी जमीन पर बेजा कब्जा करने की शिकायत की। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। कोटा ब्लॉक की चपोरा निवासी उर्मिला बाई ने कलेक्टर से मुलाकात कर मुआवजा राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रतनपुर से केंदा मार्ग में उनकी जमीन प्रभावित हुई है। भू-अर्जन में किए गए प्रकाशन सूची में उनका नाम अंकित नहीं हुआ है। कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम को सौंपते हुए निराकरण के आदेश दिए हैं। ग्राम घुरू तहसील सकरी निवासी मोहित राम कौशिक ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम देखेंगे। जूना बिलासपुर निवासी मृदु भोई ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने आवेदन दिया। ग्राम बिटकुली निवासी रागिनी गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की।  

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट