*समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले 33 कर्मचारियों को एसडीएम ने थमाया नोटिस*

*समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले 33 कर्मचारियों को एसडीएम ने थमाया नोटिस*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कोटा एसडीएम नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

_x000D_

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

_x000D_

24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट