उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में हुआ पुलिस चौपाल का आयोजन

उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में हुआ पुलिस चौपाल का आयोजन

बिलासपुर। उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में पुलिस चौपाल का हुआ आयोजन बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर चौपाल मे कॉलोनी वासिओ क़ो बिलासपुर पुलिस द्वारा आपराधिक रोकथाम के लिए जनहित मे संचालित सभी गतिविधिओ की जानकारी के अलावा नशे के विरुद्ध 'निजात' जन जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी साझा किया।साथ ही साथ साइबर जागरूकता के बारे मे तथा आपराधिक गतिविधिओ से भविष्य मे सुरक्षित रहने के लिए 'पुलिस-जनता' समन्वय पर भी बल दिया व आगामी समय मे उसलापुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन के साथ साथ 'पुलिस सहायता केंद्र' भी पृथक से स्थापित करने के संबंध मे भी अपनी बाते रखी,

_x000D_

_x000D_

जिसमे कॉलोनी के बिल्डर विवेक (चीका)बाजपेई व अन्य सभी कॉलोनी वासिओ ने भविष्य मे पुलिस सहायता केंद्र संबंधी स्थापना होने पर आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए जो भी आधारभूत संरचना के संबंध मे आवश्यकता होने पर कॉलोनी की ओर से सहयोग का आश्वाशन दिया।इस कार्यक्रम मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल व सीएसपी सिविल लाईन आईपीएस संदीप पटेल भी उपस्थित थे,कार्यक्रम मे कॉलोनी के बड़ी संख्या मे महिला पुरुष उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट