*कलेक्टर ने चल रहे राजस्व शिविरों का लिया जायजा, उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गंदगी देख बीफरे कलेक्टर,!शहर में अटैच स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल रिलीव करने दिए सख्त निर्देश* 

*कलेक्टर ने चल रहे राजस्व शिविरों का लिया जायजा, उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, गंदगी देख बीफरे कलेक्टर,!शहर में अटैच स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल रिलीव करने दिए सख्त निर्देश* 

बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने आज ग्रामीण अस्पतालों और राजस्व शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ की कमी से जूझ रहे दगौरी अस्पताल की अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। यहां के स्वास्थ्य कर्मी शहरी अस्पतालों में संलग्न है। उन्होंने तुरंत संलग्नता समाप्त करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए है। अन्यथा वेतन रोक कर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने बिल्हा तहसील के अमेरी अकबरी और बोदरी तहसील के सिलपहरी में आयोजित राजस्व शिविरों का भी जायजा लिया। इसके अलावा सिलपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने दगौरी पीएचसी और सिलपहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया। दगौरी में शौचालय की साफ-सफाई न होने पर कलेक्टर बिफरे। बताया गया कि यहां हर माह 10-15 प्रसव होता है। प्रतिदिन 80-90 ओपीडी होती है। मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि यहां फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की कमी है। यहां के फार्मासिस्ट लीलावती मांझी, नेत्र सहायक संगीता गेडाम, पर्यवेक्षक प्रफुल्ल कुमार सिंह शहरी क्षेत्र में संलग्न है। कलेक्टर ने सीएचएचओ को इनकी संलग्नता समाप्त कर दगौरी में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं अन्यथा वेतन रोक कर इन पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी।

_x000D_

_x000D_


 कलेक्टर ने सिलपहरी में आयोजित राजस्व शिविर का भी जायजा लिया। यहां किसानों को किसान किताब बांटा। ग्रामीणों से चर्चा कर खेती-किसानी सहित अन्य जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि राशन ठीक से मिल रहा है कि नहीं ग्रामीणों ने बताया कि राशन हर महिने मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या है। कलेक्टर ने सभी से अपील की कि गर्मी के मौसम में धान की फसल न लें।

_x000D_

_x000D_

अन्य फसलें जैसे सब्जी, गेहूं की फसलें गर्मी के मौसम में ले जिसमें पानी की आवश्यकता कम होती है। उन्होंने अमेरी अकबरी में आयोजित राजस्व शिविर का भी जायजा लिया। यहां कुल 22 आवेदन मिले। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट