*कलेक्टर ने किया सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण, खाद बीज उपलब्धता की ली जानकारी*, खाद बीज भंडारण नही करने वाले अधकारियो को कारण बताओं नोटिस जारी
*कलेक्टर ने किया सेवा सहकारी समिति पथरिया का निरीक्षण, खाद-बीज उपलब्धता की ली जानकारी*
_x000D_*मांग अनुरूप खाद-बीज भंडारण नहीं होने पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश*
_x000D_पथरिया - (रवि निर्मलकर)
मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के द्वारा दिन गुरुवार को सेवा सहकारी समिति पथरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने समिति में खाद-बीज भंडारण और वितरण के संबंध में जानकारी लिए एंवभंडारित खाद-बीज का आनलाईन एंट्री से मिलान कराया। इस दौरान समिति प्रबंधक ने बताया कि समिति में रासायनिक उर्वरक यूरिया, डीएपी तथा धान का बीज का भंडारण कम मात्रा में हुआ है। जिसके कारण किसानों को समय पर वितरण नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने वर्मी कंपोस्ट के भंडारण और वितरण के संबंध में भी जानकारी ली, जिसमें वितरण नगण्य पाई गई, जिसे देखकर कलेक्टर संबंधित अधिकारियों पर बिफर गए और फटकार लगाते हुए कहा कि मुंगेली कृषि प्रधान जिला है। किसानों को खाद-बीज की समस्या नहीं होनी चाहिए। समितियों में खाद-बीज भंडारण और वितरण कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी कंपोस्ट के वितरण में कमी पाए जाने और समिति में मांग के अनुरूप खाद-बीज का भंडारण नहीं होने पर जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे. आर. भगत, शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक पथरिया श्री चंदेल, सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री मिथलेश साहू और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री लोकेश कुमार कोशले को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों को समिति में असुविधा नहीं होनी चाहिए। समय पर उन्हें खाद-बीज उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने वहां पहुंचे किसानों से भी चर्चा की और समिति के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं तथा खेती-किसानी के बारे में जानकारी लिए एंव किसानों को अपने समक्ष खाद का वितरण भी कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी . डी. एस. राजपूत, एसडीएम पथरिया बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


