बिलासपुर मे आयोजित कवि सम्मलेन कार्यक्रम मे पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कवियों की प्रस्तुति जारी

बिलासपुर मे आयोजित कवि सम्मलेन कार्यक्रम मे पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कवियों की प्रस्तुति जारी

बिलासपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज शाम बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए।

_x000D_

_x000D_

मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि हरिओम पवार,  दिनेश बावरा, शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

_x000D_

_x000D_

            मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने  साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

_x000D_

_x000D_

       कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू,  किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला, अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_

गौरतलब है उप मुख्यमंत्री  अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।आज इस कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि हरिओम पवार, दिनेश बावरा, शंभू शिखर, प्रस्तुति दे रहे हैं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट