कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसियों और पुलीस के बिच झड़प,

कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसियों और पुलीस के बिच झड़प,

रायपुर। कांग्रेस का जंगी विधानसभा घेराव हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा घेरने निकले, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला।

_x000D_

_x000D_

पुलिस के वाटरकेनन, लाठीचार्ज से कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल।  बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सरकार पर बड़ा हमला बोला। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा की ओर बढ़े, जिन्हें पहले ही भारी संख्या में तैनात पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं बेरिकेट पर चढ़कर पुलिस के द्वारा लगाये गये अवरोध को तोड़कर आगे बढ़े। प्रदेश भर से राजधानी रायपुर पहुंच रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रास्ते में रोका, भिलाई, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद की ओर से आने वाले कांग्रेसजन कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाये। कांग्रेस ने इसके लिये भाजपा सरकार पर आरोप लगाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता घेराव कार्यक्रम में शामिल हुये। कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटरकेनन, लाठीचार्ज भी किया,जिसमे कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गये। इस झड़प में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कपड़ा भी फड़ गया।

_x000D_

_x000D_


घेराव कार्यक्रम के पहले सभा को संबोधित करते हुये *एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट  ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद देते हुये कहा आपके आव्हान पर एवं समूचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यहां पर एकत्रित होना इस विधानसभा के बाहर प्रदेश के लोगो की पीडा और उनके जख्म को जगजाहिर करते हुये न्याय की मांग करने के लिये और सरकार की नींद खोलने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है और संख्या बल की होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीवित है, ताकतवर है और जवाबदेही तय करने के लिये तैयार है। छत्तीसगढ़ में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही है और जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कानून और नियम बनाये उनको खत्म करके भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता के साथ अन्याय करने का काम किया। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट