*बड़ी ख़बर: कांग्रेस भवन में पीसीसी महामंत्री और पूर्व मेयर आपस में भिड़े, जमकर गालीगलौच, जमकर बवाल,विधायक अटल ने दोनों नेताओं को अलग कराया, अध्यक्ष दीपक बैज भी थे मौजूद*

*बड़ी ख़बर: कांग्रेस भवन में पीसीसी महामंत्री और पूर्व मेयर आपस में भिड़े, जमकर गालीगलौच, जमकर बवाल,विधायक अटल ने दोनों नेताओं को अलग कराया, अध्यक्ष दीपक बैज भी थे मौजूद*

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी एक बार फिर देखने को मिली है,जहां बिलासपुर में एक मीटिंग के दौरान पीसीसी के महामंत्री सुबोध हरितवाल और बिलासपुर के पूर्व मेयर राजेश पांडे के बीच जमकर विवाद हुआ।

_x000D_

_x000D_

इस विवाद में दोनों नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाते और गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिलासपुर में कांग्रेस भवन में पीसीसी चीफ दीपक बैज की मौजूदगी में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल के साथ पूर्व महापौर राजेश पांडे के बीच जमकर गाली गलौज और विवाद की स्थिति बन गई दोनों नेता आपस में एक दूसरे से गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। विवाद बढ़ता देख पीसीसी चीफ दीपक बैज,विधायक अटल श्रीवास्तव और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने दोनों नेताओं को अलग कराया।

_x000D_

_x000D_

पूर्व मेयर राजेश पांडे ने कहा बिलासपुर में भाजपा सहित हिंदूवादी नेताओं ने कांग्रेस विधायक को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस संगठन ने उनका साथ नहीं दिया। इस बात को लेकर PCC  महामंत्री सुबोध हरितवाल और राजेश पांडे के बीच जमकर बहस हो गई। सुबोध हरितवाल ने कहा संगठन आप अकेले नहीं चलाते हैं, संगठन में बहुत से लोग हैं। बात इतनी बढ़ गई के दोनों नेताओं के बीच धक्का मुक्की और गाली गलौज तक जा पहुंची, जिसके बाद वह मौजूद कांग्रेस नेताओं ने दोनों नेताओं को अलग कराया। इस घटना के वक्त कांग्रेस भवन पीसीसी चीफ दीपक बैज भी  मौजूद थे विवाद शांत होने के बाद बैज  रायपुर के लिए निकल गए। वहीं शहर में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी की  चर्चा छिड़ गई।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट