*बड़ी खबर :विकास कार्य से असंतुष्ट होकर सरपंच ने दिया इस्तीफा- देखिए mornews*

*बड़ी खबर :विकास कार्य से असंतुष्ट होकर सरपंच ने दिया इस्तीफा- देखिए mornews*

_x000D_

बिलासपुर । गांव में विकास कार्य से असंतुष्ट खम्हरिया ग्राम पंचायत की सरपंच ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उसने विधायक रश्मि  सिंह सहित कलेक्टर, एसडीएम, सीईओं जिला पंचायत को आवेदन  देकर सरपंच पद से मुक्त करने की  मांग की है।
  मामला जिले के तखतपुर विकास खंड का है। ग्राम पंचायत खम्हरिया की सरपंच ध्रूव पत्रिका ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करते  समय लोगों को भरोसा दिलाई थी कि वह पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य कराऐंगी और यहीं उसका केवल एक मात्र उद्देश्य रहेगा।   अपने सेवाकाल के बीते तीन साल में उसे लगा कि वह पर्याप्त विकास कार्य नही करा पायी है। इससे असंतुष्ट और लोगों की भावना का ध्यान  में रखते हुए उसने अपने पद से मुक्त होने के लिए आवेदन दी है। सरपंच श्रीमती पत्रिका ध्रुव ने विधायक व अधिकारियों को सौंपे आवेदन पत्र में कहा है कि वह लगभग 3 वर्ष 4 माह से ग्राम पंचायत खम्हरिया का सरपंच का दायित्व का निर्वहन कर रही है। अभी तक वह जो भी अपने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य कराई है। उससे वह संतुष्ट नही है। पंचायत के विकास कार्य के लिए कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री से विकास कार्य के लिए मांग हेतू आवेदन दिया था, लेकिन आज तक उसके आवेदन पर कोई कार्यवाही नही हुई है। और वह अपने कार्यकाल में पंचायत क्षेत्र का उचित विकास कार्य नही करा पा रही है, इसलिए सरपंच पद से मुक्त होना चाह रही है। 
 ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए स्वीकृति हेतू विभिन्न कार्यालयों और जगहों में आवेदन मेरे द्वारा दिया गया लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नही दिया गया इसलिए मैं अपने पद से मुक्त होने के लिए आवेदन दे रही हूं। जब मैं क्षेत्र का विकास नही कर सकी तो मुझे पद में बने रहने का कोई औचित्य नही है।

_x000D_

पत्रिका ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया।

_x000D_


 सरपंच के द्वारा पद से मुक्त करने का आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे नियमानुसार कार्यवाही हेतू एसडीएम कार्यालय को भेज दी गई है। हिमांशु गुप्ता सीईओं जनपद पंचायत तखतपुर।

_x000D_

 खम्हरिया के सरपंच श्रीमती पत्रिका ध्रुव का आवेदन मेरे कार्यालय को नही मिला है पर जनपद पंचायत में जो आवेदन की है उसकी सूचना जनपद की ओर से दी गई है।

_x000D_

सूरज कुमार साहू एसडीएम, तखतपुर।