नामांकन का आज पहला दिन, मस्तूरी से विधायक बांधी, कोटा से अटल श्रीवास्तव, बिल्हा से सियाराम कौशिक साहित 28उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फार्म, पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुए

नामांकन का आज पहला दिन, मस्तूरी से विधायक बांधी, कोटा से अटल श्रीवास्तव, बिल्हा से सियाराम कौशिक साहित 28उम्मीदवारों ने खरीदा नामांकन फार्म, पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं हुए

बिलासपुर। चुनाव आयोग द्वारा दूसरे चरण की अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन आज किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।

_x000D_

_x000D_

28 प्रत्याशियों ने निक्षेप राशि जमा करके नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराए हैं। आपको बता दें कि नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इस बीच 22 अक्टूबर रविवार, 24 अक्टूबर दशहरा, 28 अक्टूबर चौथा शनिवार एवं 29 अक्टूबर को रविवार के दिन  शासकीय अवकाश के दिन नामांकन नहीं लिए जाएंगे।विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

_x000D_

_x000D_

बिलासपुर विधानसभा से- चंद्रशेखर पाण्डेय, तोलाराम रेलवानी, मनोज कुमार टंडन, श्रीमती रश्मि साहू , विजय आहूजा, अरूण तिवारी, पूरनलाल छाबरिया एवं अनिलेश मिश्रा हैं। इस प्रकार बिलासपुर से कुल 8 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है।

_x000D_

_x000D_

कोटा विधानसभा से इन उम्मीदवारों ने खरीदा फार्म- अटल श्रीवास्तव,मनोज कुमार बिरको,नंद किशोर राज, नेतराम साहू सहित कुल 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

_x000D_

बिल्हा विधानसभा से 6उम्मीदवारों लिया फार्म - सियाराम कौशिक मनोज ठाकुर  धनीराम यादव, हेमचंद मिरी, शिवनारायण राय, एवं जसबीर सिंह चांवला  सहित 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

_x000D_

 मस्तूरी विधानसभा से - विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, सहित चंद्रकंात रात्रे, सुखराम खरे एवं संतुला देवी पाटले ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। वही तखतपुर विधानसभा से एक उम्मीदवार ने खरीदा नामांकन फार्म।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

उधर फार्म खरीदने के दौरान कई रोचक चीज देखने को मिली बिलासपुर से दावेदारी कर रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी अनिलेश मिश्रा ने नामांकन फार्म खरीदने के लिए झोले में भरकर 10 हजार रूपए के सिक्के लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। नामांकन फार्म खरीदने के लिए सिक्कों के झोले को लेकर निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचा तो काफी देर तक निर्वाचन में लगे अधिकारी व उम्मीदवारी करने वाला युवक काफी समय तक इसको गिनते रहे।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

_x000D_