मतदान करने वालों को अब होटल और रेस्टोरेंट में मिलेगी दस प्रतिशत की छूट, होटल एसोसियेशन ने लिया फ़ैसला
बिलासपुर /मतदान करने वाले लोगों को शहर के चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट्स में 07 मई को मतदान के दिन बिल पर दस प्रतिशत की छूट दी जायेगी। बिलासपुर हॉटल एवं रेस्टोरेंट संघ ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। कलेक्टर ने संघ के इस निर्णय की सराहना करते हुए बिल में दस प्रतिशत की छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे। लाभ पाने के लिए मतदाताओं को अमिट स्याही लगी उंगली दिखानी होगी। 10 प्रतिशत की छूट केवल उन ग्राहकों को दी जायेगी जो रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाएंगे। निगम आयुक्त अमित कुमार, बिलासपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सनी आजमानी, सचिव प्रतीक उपवेजा, वाइस प्रेसिडेंट अंकित छाबरा, अनिल कंजानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है।
_x000D_ _x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


